Redmi 12C Launch Details : Redmi ने एक ट्वीट में नए वेरिएंट को टीज किया है। बता दें Redmi 12C को मैट ब्लैक मिंट ग्रीन रॉयल ब्लू और लैवेंडर पर्पल रंग वेरिएंट में पेश किया गया है।Redmi 12C के एक नए वेरिएंट की पुष्टि Redmi India ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म के मदद से की है।
रेडमी कंपनी के Redmi 12C स्मार्टफोन को भारत में इस साल यानि 2023 की शुरुआत में मार्च में लॉन्च किया गया था। इस फोन का ग्लोबल वेरिएंट भारतीय वेरिएंट से कुछ दिन पहले लॉन्च किया गया था। इस मॉडल को पहली बार दिसंबर 2022 में चीन में पेश किया गया था।
स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G85 SoC चिपसेट से लैस है और 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसे शुरुआत में भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन- 4GB + 64GB और 6GB + 128GB में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने फोन के एक नए वेरिएंट को ज्यादा स्टोरेज और रैम के साथ टीज किया है।
Redmi 12C के इस नए वेरिएंट की कीमत क्या होगी ?
Redmi 12C के एक नए वेरिएंट की पुष्टि Redmi India ने गुरुवार को कर दी है। इस फोन को शुरुआत में दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। 4GB + 64GB वैरिएंट को 8,999 रुपये के आस पास मिलेगा। जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रखा गया है।

Redmi 12C में अधिक स्टोरेज की सुविधा होगी और फ़ास्ट स्पीड की पेशकश करेगा, जो बढ़ी हुई रैम का संकेत देता है। Redmi 12C को मैट ब्लैक, मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू और लैवेंडर पर्पल रंग वेरिएंट में पेश किया गया है। यह मॉडल फ्लिपकार्ट, अमेजन, Mi.com, Mi होम स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
- 7th Central Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुसखबरी मिलेगा 2 लाख 10 हज़ार उनके खाते में
- Vivo Y01: अब Low Price में मिलेगा Vivo का 5G Smartphone, जाने फोन की स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में
- BGMI Redeem Codes Today: Free Redeem Code 100% Working New X-Suite Free
- WhatApp Group Join
- PUBG Back In India: आ गया PUBG भारत में, यहाँ से Download करे Direct Link APK Download
क्या है Redmi 12C के फीचर्स
6.71-इंच HD+ (1600 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले के साथ Redmi 12C 60Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डुअल नैनो सिम सपोर्टेड स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12-आधारित MIUI 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। Redmi 12C मीडियाटेक हीलियो G85 SoC से लैस है जिसमें 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है और रैम को 5GB तक बढ़ाया जा सकता है।
सस्ते में मिल रहा जबरजस्त कैमरा।
रेडमी कंपनी के Redmi 12C स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। फोन में 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।